दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले में आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन समेत 6 लोगों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया है।
जांच में पूर्व CEO उदित प्रकाश राय पर 1.52 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है, जिसे कथित तौर पर नागेंद्र यादव की कंपनी एएन एंटरप्राइजेज के जरिए बैंक खातों में भेजा गया था।
ACB का दावा है कि टेंडर की शर्तों में हेरफेर कर प्रतिस्पर्धा सीमित की गई थी, जिसमें पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और निजी कंपनियों के मालिकों की मिलीभगत सामने आई है।