
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
भारत ने पिछले महीने आइची नागोया में हुए इन खेलों में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य समेत कुल 114 पदक जीते थे।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को 2028 लॉस एंजिलिस पैरालम्पिक पर फोकस करने और इस सफलता को लांच पैड की तरह इस्तेमाल करने के लिए कहा।