
मेडिकल जर्नल NEJM में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, 'Bepirovirsen' नामक नई दवा हेपेटाइटिस-बी के 20 प्रतिशत मरीजों में फंक्शनल क्योर हासिल करने में सफल रही है।
करीब 1,800 मरीजों पर किए गए फेज-3 ट्रायल में 24 सप्ताह तक हर हफ्ते 300 mg इंजेक्शन देने के बाद, इलाज बंद होने के बावजूद वायरस का स्तर बेहद कम पाया गया।
दिल्ली एम्स के डॉ. शालीमार के अनुसार, यह दवा वायरस के आरएनए को निशाना बनाकर HBsAg प्रोटीन को खत्म करती है, जिससे बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रित रखना संभव हो गया है।