
IIT कानपुर से पढ़े और टेक इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले 61 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर गौतम देव अमेरिका में स्थायी नौकरी के लिए भटक रहे हैं।
सितंबर 2024 में कंपनी द्वारा स्थान बदलने की शर्त रखे जाने के बाद उन्होंने डलास में रहकर नौकरी तलाशने का फैसला किया था, लेकिन लंबी बेरोजगारी के कारण उनकी बचत खत्म हो गई है।
बदलते जॉब मार्केट में एआई आधारित भूमिकाओं की मांग बढ़ने और उम्र का हवाला देते हुए अब उन्हें गुजर-बसर के लिए उबर और डोरडैश जैसे प्लेटफॉर्म्स पर गिग वर्क का सहारा लेना पड़ रहा है।