
प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के खातों में औसत बैलेंस 14 अक्टूबर 2026 तक बढ़कर 5,438 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
योजना के तहत अब तक 59.59 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें से 33.23 करोड़ खाते महिलाओं के हैं और 46.27 करोड़ खाते ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
अक्टूबर में जनधन खातों में जमा कुल राशि बढ़कर लगभग 3.24 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो अगस्त के मुकाबले 7,000 करोड़ रुपये अधिक है।