
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास गुरुवार को एक कोयला खदान में हुए विस्फोट के कारण कम से कम 32 खनिकों की दर्दनाक मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार, खदान के अंदर मीथेन गैस जमा होने के कारण यह विस्फोट हुआ, जिसके बाद बचाव अभियान में अब तक 32 शव बरामद किए जा चुके हैं।
हादसे के बाद भी राहत कार्य जारी है और अभी भी 10 अन्य खनिकों के खदान के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।