
क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए, लेकिन भारत ने दो गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।
पारी के अंत में विन प्रिडिक्टर में न्यूजीलैंड के जीत के 72 प्रतिशत चांस थे, और संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 6 ओवर में 93 रन बनाए थे।
हार के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने शुरुआत में दिए गए अतिरिक्त रनों, पावरप्ले में गेंदबाजी और फील्डिंग के दौरान छूटे मौकों को हार की वजह बताया।