
प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो शनिवार से लागू हो गए हैं।
बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 100.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.31 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।
इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई तेजी को मुख्य वजह माना गया है।