
भारत और जापान के बीच संयुक्त हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है।
यह दोनों देशों के बीच दूसरा द्विपक्षीय लड़ाकू विमान अभ्यास है और पहली बार जापानी लड़ाकू विमानों की भारत में तैनाती हुई है।
अभ्यास के दौरान जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ जनरल ताकेहिरो मोरीता ने भारतीय स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी।