
भारतीय वायुसेना ने जैसलमेर की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तीन दिवसीय पहले ड्रेनाथन 2026 की शुरुआत की है।
इस आयोजन में बीस से अधिक डिफेंस स्टार्टअप्स और एमएसएमई अपने मानवरहित विमान प्रणालियों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वदेशी ड्रोन क्षमताओं को परखना और भविष्य की सैन्य जरूरतों के अनुसार वायुसेना का रोडमैप तैयार करना है।