चीन की सेना ने एक नया हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल बनाया है जो हजारों किलोमीटर दूर से हवा में ही लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने में सक्षम है।
DF-17 मिसाइल से लॉन्च होने वाला यह व्हीकल 2,414 किलोमीटर तक मार कर सकता है, जबकि DF-27 मिसाइल के साथ इसकी रेंज 5,000 मील तक पहुंच जाती है।
डिफेंस एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह तकनीक अमेरिकी अवाक्स और इंटेलिजेंस एयरक्राफ्ट के लिए गंभीर चुनौती है, क्योंकि दुनिया के किसी अन्य देश के पास ऐसी संयुक्त क्षमता नहीं है।