
वैश्विक बाजार में तांबे की कीमतें सोमवार को 14,533 डॉलर प्रति मीट्रिक टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं, जिससे भारतीय बाजार में चिंता बढ़ गई है।
कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण अमेरिका के बाहर आपूर्ति में कमी की आशंका और डॉलर के कमजोर होने से बाजार में आई तेजी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, तांबे की बढ़ती कीमतों का सीधा असर भारत की विनिर्माण लागत और व्यापार घाटे में वृद्धि के रूप में देखने को मिल सकता है।