विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को पाकिस्तान स्थित इन्फ्लुएंसर्स द्वारा भारत के छात्र आंदोलन का समर्थन करने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के बजाय अपनी धरती से प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद को समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इस पूरे विवाद से दूरी बनाते हुए इसे भारत का आंतरिक मामला करार दिया है।