
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दराजिंदा स्थित 'अमन मेला' पुलिस चेकपोस्ट पर हुए सुसाइड ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर आए फिदायीन आतंकी ने चेकपॉइंट पर धमाका किया, जिसकी जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ अगस्त महीने में इस क्षेत्र में 54 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं।