-1788195979892_v.webp)
सरकार की सख्ती के बाद चीनी की एक्स-मिल कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
चीनी की एक्स-मिल कीमत जो 18 अगस्त को 67 रुपये प्रति किलो थी, वह सोमवार तक घटकर 47 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है।
यह कमी सरकार द्वारा बाजार में चीनी की आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए सख्त कदमों के परिणामस्वरूप दर्ज की गई है।