
Xiaomi ने भारत में Redmi 17 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 7900mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है।
यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट पर चलता है और इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।