
गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र में 17 सितंबर को बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र शुभम मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है.
एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपी संतोष मिश्रा ने अवैध संबंध के शक में सोते समय बांका से सिर पर वार कर हत्या की थी.
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी से शुभम की बातचीत देखने के बाद जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।