
सुबह उठते ही एड़ी में तेज दर्द का एक मुख्य कारण प्लांटर फेशिआइटिस हो सकता है, जिसमें पैर के तलवे के टिश्यू में सूजन या खिंचाव आ जाता है।
डॉ. दीपक अरोड़ा के अनुसार, अचानक वजन पड़ने, गलत जूते पहनने या ज्यादा चलने से यह समस्या होती है, जिसे नजरअंदाज करने पर यह गंभीर हो सकती है।
दर्द से राहत के लिए बिस्तर से उठने से पहले पैरों को हल्का स्ट्रेच करना, आरामदायक जूते पहनना और जरूरत पड़ने पर ठंडी सिकाई करना मददगार हो सकता है।