
बिजली के बार-बार कम-ज्यादा होने से एसी और फ्रिज के कंप्रेसर पर लोड बढ़ता है और वे गर्म होकर जल्दी खराब हो सकते हैं।
स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर जैसे संवेदनशील डिजिटल उपकरणों में पावर सर्ज या हाई वोल्टेज से सर्किट और माइक्रोचिप खराब हो सकती हैं।
इस तरह के वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचने के लिए बड़े उपकरणों पर स्टेबलाइजर और सेंसिटिव गैजेट्स पर सर्ज प्रोटेक्टर का उपयोग किया जा सकता है।