झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों ने रविवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले जलाए।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मार्च निकाला और घोषणा की कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
छात्र नेता रवींद्र कुमार पासवान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के आश्वासन के बावजूद छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।