
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पेशावर में आर्मी कोर मुख्यालय का दौरा कर अशांति और सीमा से जुड़े सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा की।
मुनीर ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ रहे तनाव के बीच आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें दंडित करने की बात कही।
दूसरी ओर पीओके में बिजली दरों और महंगाई को लेकर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।