पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट ने दावा किया है कि 12-13 अगस्त को बलूचिस्तान के सुराब क्षेत्र में पाकिस्तानी वायुसेना के JF-17 जेट्स ने नागरिकों को निशाना बनाया।
इस बमबारी में 48 नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 12 बच्चे, 9 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं, जबकि 47 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
खुजदार जिले में इंटरनेट शटडाउन और मीडिया पर सख्त पाबंदी के बीच, पूर्व खुफिया एजेंट ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन और युद्ध अपराध बताया है।