
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी है।
विशेष पीसी जज विनय सिंह ने यह आदेश पारित किया, जिसके बाद सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है जिन्हें पिछले महीने एसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
सत्येंद्र जैन को 19 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और यह पूरा मामला 2024 में दर्ज की गई एफआईआर से संबंधित है।