बांग्लादेश में खसरे की महामारी ने विकराल रूप ले लिया है, जिससे अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1.67 लाख से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
मृतकों में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे शामिल हैं, जो स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठनों ने बांग्लादेश सरकार को तत्काल टीकाकरण अभियान तेज करने और प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता भेजने की चेतावनी दी है।