सिंध असेंबली ने प्रांत को बांटने या नई प्रशासनिक यूनिट बनाने के किसी भी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया है।
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने चेतावनी दी है कि यदि सिंध के बंटवारे पर चर्चा भी की गई, तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे।
राष्ट्रपति आसिफ जरदारी ने नए प्रांतों के मुद्दे पर नाराजगी जताई है और वे फिलहाल लंदन में हैं, जहां उनसे मिलने के लिए गृह मंत्री मोहसिन नकवी पहुंचे हैं।