
झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।