
दिल्ली विश्वविद्यालय में चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम पूरा कर चुके छात्रों के लिए पीएचडी एडमिशन के वास्ते रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि आज है।
योग्य उम्मीदवार डीयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और रिसर्च प्रपोजल अपडेट कर सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार साल की डिग्री वाले छात्रों के लिए बिना पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के सीधे पीएचडी में आवेदन करने की विशेष व्यवस्था की गई है।