
भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन पर ट्रांसयूनियन सिबिल, CRIF हाई मार्क, इक्विफैक्स, सम्मान फिनसर्व और हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस पर कुल 45 लाख का जुर्माना लगाया है।
ट्रांसयूनियन सिबिल पर सबसे अधिक 26.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि CRIF हाई मार्क पर 6.89 लाख रुपये का दंड लगा है।
जुर्माने का मुख्य कारण क्रेडिट ब्यूरो द्वारा ग्राहकों को समय पर मुआवजा न देना और लोन प्राइसिंग व रिपोर्टिंग नियमों में खामियां पाई जाना है।