मौसम विभाग ने 9 अगस्त को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों समेत देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में बहुत भारी बारिश होगी, जबकि बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी तेज बरसात का अलर्ट है।
गंगा के मैदानी इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंडमान-निकोबार, नगालैंड, मणिपुर व गुजरात में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।