सोनू निगम ने '52 गज का दामन' फेम रेणुका पंवार के साथ अपना पहला हिंदी-हरियाणवी गाना 'चुन्नी' लॉन्च किया है।
सोनू ने बताया कि यह गाना रोमांस और मस्ती से भरपूर है और उन्होंने पहली बार हरियाणवी भाषा में अपनी आवाज दी है।
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस सोनू के इस नए अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।