
रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई एडवेंचर बाइक 'हिमालयन 440' लॉन्च की है, जिसकी कीमत 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है और इसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है।
इस बाइक में स्क्रैम 440 वाला इंजन दिया गया है जो 24.4 एचपी की पावर और 34 एनएम टॉर्क पैदा करता है, साथ ही इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन और डुअल चैनल एबीएस मिलता है।
बाइक तीन रंगों—मस्टैंग ब्राउन, नेला वॉइट और सेला ब्लैक में उपलब्ध है और इसमें गूगल मैप्स पावर्ड नेविगेशन के साथ ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।