कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने 63 रनों की पारी खेलकर विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 2545 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर का रिकॉर्ड बनाया है।
पंत ने एमएस धोनी के 2496 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और टेस्ट इतिहास में 102 छक्कों के साथ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले विकेटकीपरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
पंत ने ध्रुव जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की, हालांकि चोट के कारण पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वे दूसरे दिन आउट हुए।