भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उम्र में धोखाधड़ी करने के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 64 खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की प्री-सीजन डॉक्यूमेंटेशन ड्राइव में 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता रवि कुमार की उम्र में 45 महीने और लेग स्पिनर रोहित यादव की उम्र में 27 महीने की गड़बड़ी पाई गई है।
इस कार्रवाई के तहत लेग स्पिनर रोहित यादव को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के भारतीय स्क्वाड से तुरंत बाहर कर दिया गया है और उन पर 2 साल का बैन लगाया गया है।