
गांधी मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में भोपाल में बच्चों में RSV और एडेनोवायरस, जबकि वयस्कों में इन्फ्लुएंजा और कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक पाया गया है।
इंटरनेशनल जर्नल 'वायरस डिजीज' में प्रकाशित इस अध्ययन में मल्टीप्लेक्स रियल टाइम पीसीआर जांच के जरिए पांच प्रमुख वायरस की पहचान की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, गंभीर सांस संबंधी संक्रमण के मामलों में एक से अधिक वायरस की भूमिका हो सकती है, इसलिए लक्षणों के आधार पर उपचार के बजाय जांच जरूरी है।