
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स 1945 में संशोधन का प्रस्ताव देते हुए देश के सभी मेडिकल स्टोर्स पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का ड्राफ्ट जारी किया है।
इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य कैंसर और दिल की बीमारी जैसी गंभीर दवाओं (शेड्यूल H, H1 और X) की बिक्री पर नजर रखना और बिना डॉक्टर के पर्चे के इनकी बिक्री रोकना है।
लोकल सर्कल्स के एक हालिया सर्वे में सामने आया था कि देश के 64 प्रतिशत उपभोक्ताओं से स्थानीय केमिस्ट कभी या बहुत कम ही डॉक्टर की पर्ची मांगते हैं।