
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर तीखा पलटवार किया है।
कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सफल महिलाओं पर व्यक्तिगत हमले लोग अपनी नाकामी और जलन छिपाने के लिए करते हैं।
अपने नोट में उन्होंने राखी सावंत पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बयानों से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।