
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर यमन में हूति विद्रोहियों को रोकने के लिए सैन्य मदद की गुहार लगाई थी।
सऊदी की अपील पर पहले ट्रंप ने पेंटागन को हवाई हमलों की तैयारी का निर्देश दिया था और लड़ाकू विमानों में बम भी लोड कर दिए गए थे, लेकिन बाद में रविवार को हमला टाल दिया गया।
इस संघर्ष के कारण दुनिया भर में आर्थिक उथल-पुथल मची हुई है, जबकि व्हाइट हाउस ने इस सोच-विचार की प्रक्रिया पर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।