
राजस्थान के जोधपुर नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले बीजेपी ने सात निर्दलीय पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।
निर्दलियों के समर्थन से बीजेपी के पार्षदों की संख्या 52 हो गई है, जिससे यहां बहुमत का 51 वोटों का आंकड़ा पार हो गया है।
प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के अनुसार यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बड़ा तोहफा देने के लिए उठाया गया है।