
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल जहाज पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।
इस हमले में तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कुल चार क्रू सदस्यों की मौत हो गई है।
अल-जुमहुरिया टीवी के अनुसार, यह हमला लाल सागर और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री यातायात पर बढ़ते दबाव के बीच हुआ है।