संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के साथ तनाव कम करने और संभावित हमलों से बचने के लिए अपने बैंकों में फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति को रिलीज करना शुरू कर दिया है।
इस संपत्ति में 283 मिलियन डॉलर का सोना शामिल है, साथ ही यूएई ने 15 कमर्शियल विमानों को भी ईरानी एयरलाइंस को बेचने की अनुमति दे दी है।
यह घटनाक्रम 11 और 12 अगस्त को शुरू हुआ, जिसके तहत अबू धाबी से तेहरान और कराज के लिए विमानों द्वारा संपत्ति और विमान भेजे गए हैं।