
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई एक अहम बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी नेतृत्व को अपनी विस्तृत फीडबैक रिपोर्ट सौंप दी है।
सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में पंजाब कांग्रेस संगठन के कामकाज, नेताओं के बीच आपसी समन्वय, खेमेबाजी और प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली का विशेष रूप से जिक्र किया गया है।
बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी खेमे की ओर से उठाई गई शिकायतों को भी शामिल किया गया है, जिसके बाद अब हाईकमान के अगले फैसलों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।