
चीन ने भारत द्वारा लद्दाख के 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के नाम तय करने के फैसले का विरोध किया है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इन क्षेत्रों को अवैध और अमान्य बताते हुए दावा किया कि ये इलाके हमेशा से चीन के रहे हैं।
भारत ने दो अक्टूबर को लद्दाख में गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे सीमाई स्थानों को आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया था।