
माइक्रोवेव ओवन में खाना गर्म करने के लिए 'मैग्नेट्रॉन' (Magnetron) नामक एक विशेष पार्ट का उपयोग किया जाता है जो बिजली को माइक्रोवेव तरंगों में बदलता है।
यह तकनीक मूल रूप से रडार सिस्टम के लिए विकसित की गई थी, जिसमें कैथोड और एनोड की मदद से इलेक्ट्राॅन तरंगें पैदा होती हैं।
ये तरंगें भोजन में मौजूद पानी के कणों पर असर डालती हैं जिससे कण तेजी से दिशा बदलते हैं और ऊर्जा पैदा होने से खाना गर्म हो जाता है।