डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि एक 'आइडल' माने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर का अपनी पत्नी के साथ सालों से कोई शारीरिक संबंध नहीं है।
तान्या ने बताया कि वह एक्टर अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों के साथ संबंधों में शामिल है, जबकि उसकी पत्नी को इन हरकतों की पूरी जानकारी है।
हालांकि तान्या ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि ये सेलिब्रिटीज पब्लिक इमेज और स्क्रूटनी के डर से अपनी शादी को बनाए रखने के लिए मजबूर हैं।