
एक नई स्टडी के अनुसार, 40 साल की उम्र के बाद भारतीयों में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) दोनों बीमारियों के एक साथ होने का खतरा तेजी से बढ़ता है।
Diabetes & Metabolic Syndrome: Clinical Research & Reviews जर्नल में छपी इस स्टडी में 56,000 से ज्यादा वयस्कों के इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड का विश्लेषण किया गया।
मैक्स हेल्थकेयर के डॉ. अभय इंद्रायन ने बताया कि स्टडी में शामिल हर 20 में से लगभग 1 व्यक्ति को दोनों बीमारियां थीं, और ये उम्मीद से लगभग दोगुनी बार साथ पाई जाती हैं।