
एशियन गेम्स 2026 के तहत नागोया और निशिन में लगातार बारिश के कारण भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट क्वार्टरफाइनल मुकाबला रद्द कर दिया गया.
एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक मैच का रिजर्व डे न होने की स्थिति में आईसीसी टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है.
भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है, जिसके चलते भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया है।