जियो के 10 साल पूरे होने पर चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी का अगला फोकस AI, कनेक्टिविटी और डिजिटल प्रोडक्ट्स को वैश्विक स्तर पर ले जाना है।
आकाश अंबानी ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में भविष्य की सबसे बड़ी ताकत के रूप में AI को रेखांकित किया है जो कारोबार करने का तरीका बदल देगा।
कंपनी अब अपने अगले कॉरपोरेट चरण में है और आकाश ने इस यात्रा के लिए अपने पिता मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन का आभार जताया है।