
मेटा ने कैलिफोर्निया कोर्ट में 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये) के समझौते के तहत टीनएजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर नई पाबंदियां लगाने का फैसला किया है।
नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ये प्लेटफॉर्म रात भर बंद रहेंगे और दिन में भी 2 घंटे की पाबंदी लागू की जाएगी।
यह समझौता मेटा पर लगे उन गंभीर आरोपों के बाद हुआ है जिनमें कंपनी पर बच्चों की मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज करने और ऐप्स में लत लगाने वाले फीचर्स शामिल करने का आरोप था।