
पाकिस्तानी वायुसेना ने कोहाट के आतंकी हमले का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान के पक्तिका और कुनार प्रांतों में एयरस्ट्राइक की, जिसमें एक बच्चे और महिला समेत 3 आम नागरिक मारे गए।
कुनार प्रांत के नूरगल जिले में गिराए गए बम के मलबे से अमेरिका निर्मित MK-82 बम के टुकड़े मिले हैं, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी F-16 या चीनी J-17 विमान से किए जाने का अंदेशा है।
अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान इस हमले का उचित जवाब देगा और पाकिस्तान अपनी सुरक्षा नाकामियों से ध्यान भटका रहा है।