
चार टी20 विश्व कप खेल चुके स्कॉटलैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लगातार हो रही गंभीर चोटों के कारण पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।
उन्होंने खुलासा किया कि उनकी पीठ में चार स्ट्रेस फ्रैक्चर और हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है जिससे उनका शरीर अब तेज गेंदबाजी की चुनौतियों को नहीं झेल पा रहा है।
अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में व्हील ने 18 वनडे मैचों में 27 और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 24 विकेट चटकाए।